high (12)

यमुनोत्री में भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव बरामद

यमुनोत्री में भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव बरामद

 

उत्तरकाशी, 6 जुलाई 2025: यमुनोत्री के पैदल रास्ते पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता हुए लोगों में से दो के शव रविवार को बरामद किए गए। ये शव भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले, जिनकी पहचान मुंबई निवासी 35 वर्षीय कमलेश जेठवा और दिल्ली के कृष्णा विहार की 11 वर्षीय भाविका शर्मा के रूप में हुई है।

 

पुलिस को शव मिलने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को निकालकर नौगांव के अस्पताल भेजा गया। जानकीचट्टी पुलिस चौकी के प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि हादसे वाली जगह से एक अन्य शव और एक मानव अंग (पैर) भी बरामद हुआ है। शवों की पहचान के लिए मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है।

 

गौरतलब है कि 23 जून को जानकीचट्टी से यमुनोत्री जाने वाले पैदल रास्ते पर अचानक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने से हादसा हुआ था। उस दौरान चार से पांच लोग पैदल जा रहे थे, जो मलबे के साथ खाई में गिर गए थे। हादसे के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *