डा. मनोज जोशी बने अध्यक्ष, धीरेंद्र पाठक को सचिव पद की जिम्मेदारी

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित

 

डा. मनोज जोशी बने अध्यक्ष, धीरेंद्र पाठक को सचिव पद की जिम्मेदारी

 

अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की जिला शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन रैमजे इण्टर कालेज अल्मोड़ा में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी शासन व्यवस्था के अनिवार्य अंग हैं। उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांगों को शासन में उपयुक्त फोरम तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया और एक मांग पत्र सौंपा।

 

द्वितीय सत्र में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर डा. मनोज कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिगंबर फुलोरिया, उपाध्यक्ष पद पर महेश आर्य, सचिव पद पर धीरेंद्र कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री पद पर तारा सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री पद पर भगवत सिंह सतवाल, डीके जोशी, राजेंद्र सिंह लटवाल, कोषाध्यक्ष पद संजय कुमार जोशी, संप्रेक्षक पद‌ पर दीप शिखा मेलकानी, कार्यालय सचिव पद पर गणेश सिंह भंडारी, दीपक तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं पीएस बोरा, गोकुल मेहता, रमेश पांडे, महेंद्र सिंह गुसाईं को सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में चुना गया है।

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. मनोज जोशी और सचिव धीरेंद्र पाठक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सक्रिय पहल करेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस ऐरी और मंडलीय अध्यक्ष दिनेश जोशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन की गतिविधियों में निरंतर सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *