शिक्षकों ने किया चाॅक डाउन, विद्यालयों में पढ़ाई ठप

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रद्द किए जाने, शिक्षकों की पदोन्नति किये जाने, शिक्षकों के स्थानान्तरण किये जाने की मांग को लेकर आज राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर समस्त राजकीय शिक्षक चाॅक डाउन कर शिक्षण कार्य से विरत रहे। इस मौके पर जनपद अल्मोड़ा के समस्त विकासखण्डों में शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा।

आज प्रातः सभी शिक्षक विद्यालय पहुंचे और उन्होंने शिक्षण कार्य ना करने की सूचना अपने अपने संस्थाध्यक्षों को सौंप दी। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और विभाग की है। आज चाॅक डाउन एवं कार्य बहिष्कार में राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी, जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, जिला संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल नबियाल, जिला संगठन मंत्री जीवन नेगी, जिला संगठन मंत्री महिला लता वर्मा, जिला आय व्यय निरीक्षक चंदन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग डॉ गोविंद रावत, ब्लॉक मंत्री खुशहाल महर, ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी त्रिभुवन बिष्ट, ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा गिरीश पांडे, ब्लॉक मंत्री दीपक बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला ललित तिवारी, ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र सिज़वाली, ब्लॉक अध्यक्ष भैंसियाछाना भारत भूषण जोशी, ब्लॉक मंत्री पंकज भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत डॉ शिवराज बिष्ट, ब्लॉक मंत्री रमेश राम, ब्लॉक अध्यक्ष स्याल्दे मान सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री हरीश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष सल्ट सुरेंद्र सिंह, मंत्री अमित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट बिशन सिंह अधिकारी, ब्लॉक मंत्री विनोद पपने, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण कैलाश पांडे, ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष चौखुटिया धर्मवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री सतीश तिवारी सहित सभी विकासखण्डों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।



