शिक्षक आन्दोलन पर डटे, पठन पाठन रूका

न्यूज़ डेस्क। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त किए जाने, शिक्षकों की पदोन्नति किए जाने तथा शिक्षकों के स्थानान्तरण किए जाने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षकों का चॉक डाउन एवं कार्यबहिष्कार आज चौथे दिन भी जारी रहा।
चॉक डाउन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि राज्य में शिक्षकों को छोड़कर अन्य सभी कार्मिकों की पदोन्नति हो रही है। लेकिन शिक्षकों को इससे वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 8 वर्षों से शिक्षकों की किसी भी स्तर पर कोई भी पदोन्नति नहीं हुई है। जिससे उनका मनोबल गिर रहा है। पदोन्नति करने के बजाय विभाग उन पदों पर सीधी भर्ती करा रहा है जो शिक्षकों की पदोन्नति के पद है। इसके अलावा इस वर्ष स्थानान्तरण न होने से भी शिक्षकों को परेशानी हुई है। सुगम जाने की आशा लगा कर बैठे शिक्षकों को निराश हाथ लगी है। जिस कारण शिक्षकों को आन्दोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगे पूरी होने तक आन्दोलन जारी रहेगां आज चॉक डाउन करने वाले शिक्षकों में जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, मदन भण्डारी, मीनाक्षी जोशी, प्रकाश जोशी, गिरीश पाण्डे, दीपक बिष्ट, खुशहाल महर, ललित तिवारी, भारत भूषण जोशी, शिवराज बिष्ट, रमेश राम, बिशन अधिकारी, विनोद पपनै, राधा लसपाल, प्रकाश भटट, जीवन नेगी, सुरेन्द्र सिंह अमित यादव, ललित तिवारी, मान सिंह रावत, कैलाश पाण्डे, धर्मवीर सिंह, सतीश तिवारी, मनोज कुमार सहित सभी विकासखण्डों के राजकीय शिक्षक शामिल रहे।

हवालबाग विकासखण्ड में भी चॉक डाउन पर डटे रहे शिक्षक
हवालबाग विकासखण्ड के समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षक चॉक डाउन पर है। जिससे ब्लॉक में शिक्षण कार्य विगत चार दिनों से ठप पड़ा हुआ है। इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गयी है। अभिवावकों ने सरकार से शीघ्र शिक्षकों की मांगों पर विचार करने को कहा है। हवालबाग ब्लॉक में चॉक डाउन में ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द सिंह रावत, मंत्री खुशहाल महर, देवेश तिवारी, दीप प्रकाश जोशी, दीप पाण्डे, जगदीश पाण्डे, किशन खोलिया, राजेश काण्डपाल, राजेन्द्र खड़ायत, सवित जनौटी, पूनम भण्डारी, गणेश मनकोटी, महेशचन्द्र सिंह भण्डारी, कैलाश चन्द्र सिंह नयाल सहित आदि शामिल रहे।

इधर धौलादेवी ब्लॉक में भी चॉक डाउन आज चौथे दिन भी जारी रहा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह बिष्ट, मंत्री नितेश काण्डपाल, संरक्षक त्रिवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोस्वामी महिला उपाध्यक्ष मेघा मनराल, संयुक्त मंत्री ममता मेहता, आय व्यय निरीक्षक केसर सिंह, कोषाध्यक्ष जीवन लाल साह, बसन्त कुमार भटट सुनीता पाठक, शेखर जोशी, प्रमोद काण्डपाल, हेमा बहुगुणा, पल्लवी आर्या, दिनेश पंत, बीना तिवारी ललित आर्या, गुरुदीप राणा, सुशील जोशी, ज्योति बिष्ट, गौरव काण्डपाल, हेमा जोशी, हेम पंत, राजेन्द्र लाल वर्मा सहित विकासखण्ड के समस्त राजकीय शिक्षक शामिल रहे।



