IMG 20250605 173622 scaled

राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में की गई आन्दोलन की समीक्षा

 

16 जून को निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

 

राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी अल्मोड़ा की बैठक शिक्षक सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में पदोन्नति की मांग को लेकर चल रहे गैर शैक्षणिक कार्य बहिष्कार आन्दोलन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही 16 जून को देहरादून स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विभाग में सभी कार्मिकों की पदोन्नतियां हो रही हैं लेकिन शिक्षकों की पदोन्नतियां विगत 6 वर्षों से अधर में लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस शिक्षक द्वारा भारत के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है उसी शिक्षक का भविष्य विभाग की हीलाहवाली के कारण अंधकारमय हो गया है। उन्होंने समस्त शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि पदोन्नति शिक्षकों का हक है इसके लिए अब आर पार का संघर्ष किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने की। बैठक का संचालन जिला मंत्री राजू महरा ने किया। बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, जिला संगठन मंत्री जीवन नेगी, जिला आय व्यय निरीक्षक चंदन सिंह, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह रावत, मंत्री खुशहाल सिंह महर, धौलादेवी ब्लॉक मंत्री नितेश काण्डपाल, ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष ललित तिवारी, मंत्री विरेन्द्र सिजवाली, भैसियाछाना ब्लॉक मंत्री पंकज भट्ट, भिकियासैंण ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे, मंत्री मनोज कुमार, चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंत्री सतीश तिवारी, द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह अधिकारी, मंत्री विनोद पपनै, सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री अमित यादव, स्यालदे ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रावत, मंत्री हरीश नेगी, ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, मंत्री रमेश राम, लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश पांडे, मंत्री दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *