shafal jaraval ka nathhana ka khabra 38950059c025548d089e46455b3daaa8

नहीं रहीं ‘कांटा लगा गर्ल’: अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

नहीं रहीं ‘कांटा लगा गर्ल’: अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

 

न्यूज़ डेस्क। 28 जून 2025।  इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर रहीं शेफाली की उम्र 42 वर्ष थी। उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोंगी’ में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया। इसके अलावा बिग बॉस और‌ नच बलिए जैसे कई रियलिटी शो में काम किया था। वे अपने डांस को लेकर फैंस के बीच बहुत चर्चित थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *