धौलादेवी ब्लॉक में शिक्षकों का चाॅक डाउन तीसरे दिन भी जारी

न्यूज़ डेस्क । प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रद्द करने, शिक्षकों की पदोन्नति करने एवं शिक्षकों के स्थानान्तरण किये जाने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विकासखण्ड धौलादेवी में शिक्षकों का चाॅक डाउन एवं कार्य बहिष्कार आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालयों में पठन पाठन कार्य से विरत रहे।

राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक मंत्री नितेश काण्डपाल ने बताया कि विकासखण्ड धौलादेवी में राजकीय शिक्षक संघ की सभी विद्यालय शाखाओं में शिक्षक चाॅक डाउन पर हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2025 से द्वितीय चरण के आन्दोलन के अन्तर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलादेवी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक के समस्त राजकीय शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

आज चाॅक डाउन में ब्लॉक संरक्षक त्रिवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष मेघा मनराल, महिला संयुक्त मंत्री ममता मेहता, आय व्यय निरीक्षक केसर सिंह, कोषाध्यक्ष जीवन लाल साह, बसन्त भट्ट, कविता चौबे, नंदकिशोर आर्य, लक्ष्मण सिंह रावत, कमलेश सिंह, शुभलक्ष्मी, निर्मला मेहता, मीना गिरी, रमेश चंद्र जोशी, सुशील जोशी, प्रतिभा जोशी, प्रकाश चन्द्र डाॅर्बी, दिवेश सिंह, कृपाल सिंह, हुकम सिंह पलियाल, बीना तिवारी, दिनेश पंत, हेमा बहुगुणा, पल्लवी, नंदन कोहली, रिजवाना, हेमा जोशी, सुमन वोहरा, राजेन्द्र लाल वर्मा, किशन सिंह मेहता, भगवान कार्की, हिमांशु जोशी, अनिल, राकेश पाण्डेय, हेम चन्द्र पंत सहित विकासखण्ड के समस्त राजकीय शिक्षक शामिल रहे।



