IMG 20250818 WA0095

क्लस्टर विद्यालय में समायोजित करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

क्लस्टर विद्यालय में समायोजित करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

 

न्यूज़ डेस्क ।  राजकीय राम सिंह धौनी उ मा वि झालडुगरा को कलस्टर विद्यालय देवीथल में समायोजित करने का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सौंपा तथा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह विद्यालय हमारे अति दुर्गम क्षेत्र का एकमात्र शिक्षण संस्थान है। इसके अतिरिक्त यहां आस पास में कोई ऐसा विद्यालय नहीं है जिसमें हमारे पाल्य शिक्षा प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य है तथा यहां कि अधिकांश क्षेत्रीय जनता गरीब है। इस विद्यालय में पपोली, धुरका, कुरी, बयाली, सेरी सहित आसपास के बहुत से गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। जिस कारण उन्हें चार से पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। लेकिन अगर यह विद्यालय है राजकीय इंटर कॉलेज देवीथल में समायोजित हो जाएगा तू यह दूरी बढ़कर 15 किलोमीटर से अधिक हो जाती है। जिस कारण बच्चों को बरसात के महीने में कई नालों और गधेरों को पार करके जाना पड़ेगा जिससे उनकी जान भी जोखिम में पढ़ सकती है। उन्होंने ज्ञापन में राजकीय राम सिंह धौनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झालडूंगरा को किसी भी अन्य विद्यालय में समायोजित न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय को समायोजित किया जाता है तो क्षेत्र की जनता विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग और शासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य झालडुंगरा चंदन सिंह बगड़वाल, ग्राम प्रधान झालडुंगरा विमला आर्या, पूर्व ग्राम प्रधान झालडुंगरा गोविंद सिंह बगड़वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य झालडुंगरा कलावती बगड़वाल, बिशन सिंह मनराल ग्राम प्रधान कुरी पपोली, दीपक आर्या, धन सिंह गैड़ा, मोहन नाथ सरपंच, धनी राम, शिव राम, गोपाल राम, महेश भट्ट, रणजीत सिंह, भोपाल सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह उमेश सिंह, पूरन सिंह, कुंवर सिंह, हयात राम, किशन गैड़ा, जीवन रावत, गोधन सिंह, केदार सिंह, कमला देवी, रेवती देवी, भगवती देवी, तारा देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *