karishma kapoor

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

 

न्यूज़ डेस्क। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। ब्रिटेन में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक संजय 12 जून 2025 को पोलो खेल रहे थे और तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, तुरंत मेडिकल हेल्प मिलने के बावजूद उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी।

संजय कपूर का निजी जीवन

संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुआ था। नंदिता से तलाक के बाद सितंबर 2003 में करिश्मा कपूर से संजय कपूर की शादी हुई। मगर साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा 11 का जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ वहीं बेटे कियान का जन्म 12 मार्च 2011 को हुआ था।

 

करिश्मा कपूर संग विवाद और कानूनी मुकदमे

करिश्मा कपूर ने तलाक के दौरान संजय कपूर पर गई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें घरेलू हिंसा, शारीरिक–मानसिक उत्पीड़न शामिल था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *