high (19)

इंडिगो की मुंबई-कानपुर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, लैंडिंग के आधे घंटे बाद खुला विमान का दरवाजा

 इंडिगो की मुंबई-कानपुर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, लैंडिंग के आधे घंटे बाद खुला विमान का दरवाजा

 

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। चकेरी हवाई अड्डे पर शनिवार को मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट के लैंडिंग के बाद यात्रियों को करीब 30 मिनट तक विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। तकनीकी कारणों से विमान का दरवाजा खोलने में देरी हुई, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूत्रों के अनुसार, यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 2:18 बजे उड़ान भरकर कानपुर पहुंची और निर्धारित समय से थोड़ी देरी से दोपहर 3:58 बजे लैंड की। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान का दरवाजा नहीं खुल सका, जिसके कारण यात्री असुविधा का शिकार हुए।

 

इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर पंकज पांडेय ने बताया कि विमान के इंजन को कूल डाउन होने में सामान्य से अधिक समय लगा। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दरवाजा देर से खोला गया। उन्होंने इसे एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया बताया, जो कभी-कभी अनिवार्य हो जाती है।

 

लगभग आधे घंटे की प्रतीक्षा के बाद इंजन पूरी तरह ठंडा होने पर दरवाजा खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। एयरलाइंस ने हुई असुविधा पर यात्रियों से माफी मांगी है।

 

घटना की कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *