IMG 20250719 205350

उत्तराखंड सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा: रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

उत्तराखंड सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा: रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

 

देहरादून, 08 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार की घोषणा की है। इस बार 9 अगस्त को मनाए जा रहे रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

 

निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी, और इससे होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

 

आदेश के अनुसार, सभी परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ई-टिकट मशीन या लॉग बुक में यात्रा का विवरण दर्ज करते समय प्रारंभिक और अंतिम स्थान का उल्लेख करें और धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित करें। इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।

 

यह निर्णय महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन अपने परिवार और प्रियजनों से मिलने के लिए सुगम और नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *