Add a section header

पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी,   जानिए कितने पर्चे  हुए  रद्द

 पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी,   जानिए कितने पर्चे  हुए  रद्द

 

 

 

अल्मोड़ा, 11 जुलाई 2025: जिले के 11 विकासखंडों में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 555 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, ग्राम प्रधान की 1160 सीटों के लिए 2827 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद 53 नामांकन पत्र अवैध पाए गए, जबकि 2774 प्रत्याशियों के नामांकन वैध घोषित किए गए।

 

इसी तरह, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीटों के लिए 1329 लोगों ने नामांकन किया था। जांच में 54 नामांकन पत्र रद्द किए गए, और 1275 नामांकन वैध पाए गए। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य की 8242 सीटों के लिए 2541 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 448 नामांकन निरस्त हुए और 2093 नामांकन वैध घोषित किए गए।

 

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब वैध प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है, और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों से निर्वाचन नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *