IMG 20250624 WA0016

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने किया क्लस्टर विद्यालय बनाये जाने का विरोध 

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने किया क्लस्टर विद्यालय बनाये जाने का विरोध

 

अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में लंबित समस्याओं के निदान और पदोन्नति नहीं होने पर रोष जताया। जल्द समस्याओं के निदान की मांग की।

रैमजे इंटर कॉलेज में हुई बैठक में वक्ताओं ने कलस्टर विद्यालयों को लेकर विरोध जताया। साथ ही कहा कि शिथिलीकरण शासनादेश जारी होने के बाद भी विभागों में पदोन्नति नहीं हो रही है।  वक्ताओं ने कार्मिकों की पदोन्नति, वेतन विसंगतियों का निराकरण, फारगो नियमावली विसंगति निराकरण, गोल्डन कार्ड विसंगति को दूर करने, सभी स्कूलों में संस्थाध्यक्ष की नियुक्ति करने, पुरानी पेंशन बहाली आदि की मांग की।

 

बैठक में डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व उत्तरांचल पर्वतीय शिक्षक संगठन के संगठन मंत्री डीके जोशी की पत्नी के निधन व नरेंद्र सिंह महिपाल की माता के निधन पर शोक भी जताया। यहां अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, संरक्षक गोकुल सिंह मेहता, पीएस बोरा, महेंद्र सिंह गुसाईं, रमेश चंद्र पांडेय, भगवत सिंह सतवाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार जोशी, मेहताब अंसारी, एमएस राजपूत, गणेश भंडारी, प्रमोद पंत, कैलाश गिरी, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *