127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल) गढ़वाल राइफल्स में भर्ती रैली: पूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
उत्तराखंड में 14 से 19 जुलाई तक देहरादून में होगी भर्ती रैली, कुल 62 पदों पर होगी नियुक्ति
देहरादून, जून 2025
127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स द्वारा एक नई भर्ती रैली की घोषणा की गई है, जो पूर्व सैनिकों (सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी) और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राज्य वन विभाग की भूतपूर्व महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है। यह भर्ती रैली 14 से 19 जुलाई 2025 के बीच जसबंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित की जाएगी।
रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 पद भरे जाएंगे, जिनमें अधिकतर पद उत्तराखंड के निवासियों के लिए आरक्षित हैं:
क्रम | पद का नाम | पदों की संख्या | राज्य का निवास |
---|---|---|---|
(क) | सिपाही सामान्य ड्यूटी (Sep GD) | 49 | उत्तराखंड |
(ख) | सिपाही बढ़ई (Artesian Wood Work) | 02 | अखिल भारतीय आधार |
(ग) | सिपाही रसोइया (Cook) | 01 | अखिल भारतीय आधार |
(घ) | सिपाही धोबी (Washerman) | 02 | अखिल भारतीय आधार |
(ङ) | सिपाही लिपिक (Clerk) | 01 | अखिल भारतीय आधार |
(च) | सिपाही कारीगर धातुकर्म (Artisan Metallurgy) | 02 | अखिल भारतीय आधार |
(छ) | सिपाही दर्ज़ी (Tailor) | 02 | अखिल भारतीय आधार |
(ज) | सिपाही उपकरण मरम्मत (Equipment Repair) | 03 | अखिल भारतीय आधार |
पात्रता और सेवा शर्तें
- भर्ती केवल पूर्व सैनिकों और भूतपूर्व महिला वन कर्मचारी के लिए है।
- अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति के 5 वर्ष के भीतर आवेदन अनिवार्य है।
- आवेदन की तिथि को अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों को वन नर्सरी या पर्यावरणीय कार्यों में अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवार की मेडिकल श्रेणी SHAPE-1 होनी चाहिए।
- चरित्र प्रमाणपत्र ‘EXEMPLARY’ या ‘VERY GOOD’ होना अनिवार्य है।
भर्ती प्रक्रिया
पुरुष पूर्व सैनिकों के लिए:
- 1.6 किमी की दौड़, पुलअप, सन्तुलन, 9 फीट की खाई पार करने जैसी शारीरिक परीक्षा
- मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू
महिला पूर्व कर्मचारी के लिए:
- संबंधित बोर्ड अधिकारी द्वारा साक्षात्कार
- पौधशाला/वन संरक्षण संबंधी अनुभव के मूल्यांकन पर आधारित चयन
- चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Examination)
ज़रूरी दस्तावेज़
पूर्व सैनिक पुरुष:
- पेंशन भुगतान आदेश की मूल प्रति
- डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति
- सेना सामूहिक जीवन बीमा द्वारा जारी प्रमाण पत्र की मूल प्रति
- पासपोर्ट साईज 08 फोटोग्राफ।
- मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड
भूतपूर्व महिला कर्मचारी:
- पेंशन आर्डर की मूल प्रतिलिपि।
- सम्बन्धित विभाग से जिसमें महिला ने 20 वर्ष सेवा प्रदान की से प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साईज 08 फोटोग्राफ।
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
क्यों है यह भर्ती विशेष?
- (क) प्रादेशिक सेना पूर्ण रूप से स्वैच्छिक संस्था है जिसमें नियमित रोजगार की व्यवस्था नहीं है और लम्बी अवधि के एम्बोडीमेंट नौकरी के लिए यह संस्था कोई वादा नही करती है। पेंशन का इस रोजगार में कोई प्रावधान नही है
- (ख) नामांकन विशुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर है।
- (ग) प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल) में प्रदान की गई सेवा पेंशन योग्य नहीं होगी और कोई ग्रेच्युटी स्वीकार्य नहीं है।
- (घ) रैली में किसी भी प्रकार की दुर्घटना/घटना के लिए भर्ती बोर्ड की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
महत्वपूर्ण:
- भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होगी।
- किसी दलाल या बिचौलिये से संपर्क न करें।
- चयन पूरी तरह शारीरिक, चिकित्सकीय और योग्यता आधारित होगा।
127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल) की यह भर्ती रैली न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि पूर्व सैनिकों और महिला कर्मियों को राष्ट्र निर्माण में दोबारा भागीदारी का सुनहरा मौका भी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ निर्धारित तिथि पर भर्ती स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी हेतु विज्ञप्ति (चित्र) dekhein