IMG 20250530 WA0003

एन. एम.ओ. पी. एस. देगा तिलाड़ी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

एन. एम.ओ. पी. एस. की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज सभी जनपद मुख्यालयों में तिलाड़ी शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सभा आयोजित की जाएगी।
एन. एम. ओ. पी. एस. के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू महरा ने बताया कि यह कार्यक्रम कुमाऊं मंडल के समस्त जिला मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तिलाड़ी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देना और पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का हक है। जिसके लिए सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को एकजुट होना होगा। उन्होंने सभी कार्मिकों से सायं 5 बजे चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *